गंगापार, फरवरी 14 -- नवाबगंज, संवाददाता। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित तिलकोत्सव समारोह उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लोग आमने-सामने आ गए और जमकर हाथापाई हुई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार समारोह के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही उग्र हो गया। आरोप है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कार्यक्रम बाधित हो गया। घायलों को परिजनों की मदद से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। थाना नवाबगंज के इंस्पेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि विवाद दोनों सगी मौसी के बेटों के बीच पैसों के लेन-देन को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.