दुमका, जनवरी 24 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बसंत पंचमी के अवसर पर बाबा बासुकीनाथ को तिलक चढ़ाने के लिए शुक्रवार को देशभर के श्रद्धालु फौजदारी दरबार पहुंचे। भोलेनाथ के तिलकोत्सव को लेकर बिहार के मिथिलांचल और कोसी क्षेत्र के श्रद्धालु भारी तादाद में पहुंचे। मिथिलांचल के भक्तों ने गंगाजल से बाबा बासुकीनाथ का जलाभिषेक कर स्पर्श पूजा किया और मंदिर प्रांगण में सामुहिक रूप से बैठकर भोलेनाथ को तिलक चढ़ाने की विधियां पुरी की। इस क्रम में ढोलक की थाप पर मांगलिक गीतों से समां सी बंधती रही। तिलकोत्सव के गीत और महादेव की स्तुतियां भक्तों के होठों पर जैसे रचे बसे से थे। तिलक चढ़ाकर तिलकहरूओं का जत्था एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर तथा मिठाईयां खिलाकर बधाईयां देते नजर आए। महादेव को तिलक चढाकर दंडवत प्रणाम कर मिथिलांचल वासी अपने-अपने गंतव्य को लौटते रहे। दिनभर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.