गया, जनवरी 13 -- मकर संक्रांति के एक-दो दिन पहले शहर की प्रमुख तिलकुट प्रतिष्ठानों पर जबर्दस्त भीड़ रही। प्रमुख तिलकुट बाजार रमना के अलावा टेकारी रोड, कोयरीबाड़ी मोड़ व बाटा मोड़ स्थिति दुकानों पर सुबह से लेकर रात तक गहमागहमी बनी रही। शहर के नामचीन तीन-चार दुकानों पर भीड़ का आलम यह रहा कि तिलकुट के लिए घंटे भर से ज्यादा समय देना पड़ा। भीड़ को नियंत्रित कर आवाजाही सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस की विशेष तैनाती रही। मुख्य रूप से गुड़ और चीनी वाली तिलकुट की भारी डिमांड रही। मकर संक्रांति के बाजार में चीनी व गुड़ के अलावा केसर, शुगर फ्री, खोवा तिलकुट की बिक्री अच्छी रही। चीनी व गुड़ 340 से 400, केसर 520, शुगर फ्री 560 और खोवा वाला तिलकुट 500 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है। कहीं कतार तो कहीं चार किलो से अधिक नहीं दो दिन पहले से तिलकुट दुकानों पर खरीदारों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.