गोड्डा, अप्रैल 30 -- गोड्डा संवाद सूत्र तस्वीर022 कार्यक्रम में मौजूद अतिथि व कॉलेज के प्रोफेसरगोड्डा स्थित तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय में दो दिवसीय 29 व 30 मई को सांस्कृतिक और कलात्मक कार्यक्रम का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रवि शंकर (प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र, गोड्डा) तथा महाविद्यालय के सह अधिष्ठाता डॉ. अमृत कुमार झा की गरिमामयी उपस्थिति रही। महोत्सव में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं सक्रियता के साथ भाग लिया और अपनी विविध प्रतिभाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत नृत्य, संगीत एवं नाटक के साथ साथ वाद विवाद , चित्रकला प्रतियोगिता तथा तात्कालिक भाषण (एक्सटेम्पोर) जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अप...