जामताड़ा, फरवरी 11 -- तिलका मांझी का नाम हमेशा दिलों में रहेगा : भजहरि कुंडहित, प्रतिनिधि। बुधवार को कुंडहित मुख्यालय स्थित माडर्न पब्लिक स्कूल में तिलका मांझी की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संस्थापक सह प्रधानाध्यापक भजहरि मंडल की अगुवाई में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने तिलका मांझी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और तिलका मांझी अमर रहे के नारे बुलंद किए। मौके पर विद्यालय के संस्थापक सह प्रधानाध्यापक भजहरि मंडल ने बाबा तिलका मांझी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भारत के प्रथम आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी थे। बाबा तिलका मांझी का जन्म 11 फरवरी 1750 को बिहार के सुल्तानगंज (भागलपुर) के तिलकपुर गाँव में हुआ था। उन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ लंबा संघर्ष किया और 13 जनवरी 1785 को उन्हें भाग...