तिलकामांझी से विक्रमशिला सेतु टीओपी शिफ्ट हुआ ट्रैफिक चेक पोस्ट
भागलपुर, जून 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के व्यस्त तिलकामांझी चौक पर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए बनाए गए ट्रैफिक चेक पोस्ट को हटाया जा चुका है। चौक पर स्थित नवनिर्मित ट्रैफिक चेक पोस्ट को अब महिला आईटीआई के समीप विक्रमशिला सेतु टीओपी के पास स्थानांतरित कर दिया गया है। नगर निगम द्वारा नए चेक पोस्ट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही इसे पूरी तरह संचालित कर दिया जाएगा।दरअसल, तिलकामांझी चौक पर स्थित एक जर्जर होटल को ध्वस्त किए जाने के बाद पुराना चेक पोस्ट यातायात संचालन में बाधा बन रहा था। इसी समस्या को देखते हुए इसे हटाने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- भागलपुर : मंत्री के आश्वासन के बाद विक्रमशिला सेतु पर आवागमन सामान्य नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक मो. रेहान अहमद ने बताया कि नए स्थान पर चेक पोस्ट के शुरू होने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.