भागलपुर, जुलाई 3 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। तिलकामांझी थाना के मुख्य गेट के सामने स्थित भवन में बने कार्यालय में नीलकंठ नगर, हवाई अड्डा निवासी बिल्डर बजरंगी कुमार (45 वर्ष) की हत्या बुधवार की रात अज्ञात बदमाशों ने कर दी। हत्या काफी वीभत्स तरीके से की गई है। शव के गले, हाथ, गर्दन और प्राइवेट पार्ट भी कटे हुए मिले हैं। मृतक के परिजनों ने तिलकामांझी थानाध्यक्ष पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि बजरंगी से बुधवार की रात 10 बजे मोबाइल पर बात हुई थी। उसने कहा कि गिट्टी गिर रहा है। उसे घर आने में देर होगी। रात 11.30 बजे तक घर पहुंच जाएंगे। यदि ज्यादा देरी होगी तो थाना के सामने बने कार्यालय में सो जाएंगे। इसके बाद उनके पिता ने सुबह चार बजे बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए उसे कॉल किया तो फोन नहीं लगा। इसके बाद खोजबीन शुरू कर दी ...