भागलपुर, मार्च 25 -- भागलपुर। तिलकामांझी चौक पर लगी ट्रैफिक लाइट दो दिनों से बंद है। यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण तकनीकी दिक्कतें आ गई थीं। इस कारण से ट्रैफिक लाइट बंद है। ट्रैफिक लाइट बंद रहने से आवागमन में परेशानी उत्पन्न हो रही है। सुबह से लेकर देर रात कई बार जाम लगता है। दरअसल, तिलकामांझी चौक पर भीड़ अधिक होती है। इसका नतीजा होता है कि लाइट बंद रहने से यातायात नियमों का पालन सही तरीके से नहीं हो पा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.