भागलपुर, अप्रैल 1 -- प्रखंड के तिलकपुर पंचायत के तिलकपुर गांव में स्थित काली मंदिर, प्रखंड क्षेत्र ही नहीं बल्कि राज्य के अन्य जिलों के श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां चैत मास के अंतिम मंगलवार को मां काली की पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। जहां बिहार, झारखंड, बंगाल सहित नेपाल से आए श्रद्धालु अपनी मन्नत पूरी होने पर अपने-अपने संतानों का मुंडन संस्कार करवाए तथा मां काली से सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी की मानें तो वर्षों पूर्व पूजा को लेकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई की जा रही थी। सफाई के दौरान सोने का चंद्रमणी हार एवं कंगन मिला था। उसी आभूषण से मां काली का शृंगार कर सुशोभित किया गया है। जानकार बताते हैं कि लगभग 200 साल पुराने इस मंदिर को प्रखंड क्षेत्र के आसपास के लोग सिद्ध पीठ मानते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.