औरंगाबाद, जनवरी 22 -- हसपुरा प्रखंड के तिलकपुरा गांव के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में गुरुवार को शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। संकुल समन्वयक शशि रजंन कुमार ने दीप जलाकर का प्रशिक्षण का उद्घाटन किया। प्रशिक्षक अभिमन्यु पासवान और अंजय कुमार ने शिक्षा समिति के सदस्यों को कार्य और दायित्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि सामुदायिक सहभागिता के आधार पर ही विद्यालय का विकास संभव है। इस दौरान विद्यालय का बुनियादी ढांचा, छात्र-छात्राओं की स्थिति, आय-व्यय तथा एक वर्षीय विद्यालय विकास योजना पर चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...