गोपालगंज, जून 27 -- गोपालगंज /पंचदेवरी।ग्रीष्मावकाश के बाद बच्चों की विद्यालयों में नियमित उपस्थिति और उन्हें पुनः शैक्षणिक माहौल से जोड़ने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 'स्वागत सप्ताह'का समापन शनिवार को जिले के सभी सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में उत्साहपूर्वक हुआ। अंतिम दिन आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लेकर बच्चों की पढ़ाई, उपस्थिति और शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News अररिया: प्राथमिक विद्यालय छुरछुरिया में स्वागत सप्ताह का उत्साहपूर्ण समापनविद्यालयों में उत्सव जैसा माहौल जिले के विद्यालयों में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल रहा। पंचदेवरी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नेहरूआ कला, बरवा सहित कई विद्यालय परिसरों को रंग-बिरंगे गुब्बारों, फूलों और स्वागत संदेशों से सजा...