कन्नौज, अप्रैल 4 -- तिर्वा । तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जन शिकायतों की सुनवाई की गई। इस दौरान कुल 128 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से नौ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के निर्देश के साथ भेजा गया। अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सभी मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए गए और लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। कार्यक्रम में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इसी दौरान जयसिंहपुरवा गांव की महिलाओं ने मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने जांच के लिए लेखपाल और पुलिस टीम को मौके पर भेजने के निर्देश दिए तथा कब्जा सही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई का आश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.