कन्नौज, जून 11 -- तिर्वा। भीषण गर्मी के बीच तिर्वा नगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली संकट ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। नगर में करीब 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि राजकीय मेडिकल कॉलेज भी करीब सात घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा। लगातार कटौती और ट्रिपिंग के कारण लोगों को गर्मी के साथ पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। बुधवार शाम से ही बिजली की आवाजाही शुरू हो गई थी। देर रात तक कई बार ट्रिपिंग हुई। रात दो बजे आंधी आने के बाद विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग लाइन में फाल्ट हो गया, जिससे नगर की बिजली दोपहर तक ठप रही। यह भी पढ़ें- अनगड़ा में 24 घंटे से बिजली गुल,ग्रामीण बेहाल आपूर्ति बहाल होने के बाद भी ट्रिपिंग का सिलसिला जारी रहा। बिजली न रहने से घरों की पानी की टंकियां खाली हो गईं और सबमर्सिबल पंप बंद रहे। कई मोहल्लों में लोग हैंडपंपों प...