तिर्वा तहसील में चौथे दिन भी अधिवक्ताओं की हड़ताल
कन्नौज, अक्टूबर 5 -- तिर्वा, संवाददाता। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और किसानों व वादकारियों के काम समय पर न होने के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओं ने तहसील के सभी पटलों पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए कामकाज से विरत रहने का निर्णय लिया है। न्यू बार के पूर्व जिलाध्यक्ष हरवेंद्र सिंह दीपू ने कहा कि भूलेख और आरके कार्यालय में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों के समय से उपलब्ध न होने की शिकायत भी की गई। उन्होंने कहा कि कई बार अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.