कन्नौज, मार्च 24 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के सलेमपुर गांव स्थित आशा पब्लिक स्कूल में दो वर्गों जूनियर व सीनियर वर्ग की इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यहां सलेमपुर और तिर्वा ब्रांच की टीमों ने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर व सीनियर दोनों वर्गों में सलेमपुर ने अपने मैच जीत कर तिर्वा की टीमों को करारी शिकस्त दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिकंदरपुर चौकी प्रभारी गजेंद्र पाल सिंह एवं आशा पब्लिक स्कूल सलेमपुर ब्रांच के प्रधानाचार्य आरके पांडेय ने टॉस करा कर किया। जूनियर वर्ग के मुकाबले में तिर्वा ब्रांच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाए और सलेमपुर ब्रांच के सामने 100 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए सलेमपुर ब्रांच ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। इस मैच में मनमोहन ने बेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.