तिर्वा के दोनों केन्द्रों पर खरीद का लक्ष्य हुआ पूरा
कन्नौज, जून 11 -- तिर्वा। कस्बे के मण्डी समिति में खाद्य विभाग द्वारा दो गेंहू खरीद केन्द्र बनाए गए थे। दोनो केन्द्रो पर मंगलवार तक लक्ष्य पूरा हो चुका है। इसके बावजूद भी किसानों का गेंहू खरीदा जा रहा है। मण्डी समिति के सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि मण्डी समिति में दो केन्द्र लगाए गए थे। इन दोनो केन्द्रो पर 20-20 हजार कुन्तल गेंहू खरीद का लक्ष्य रखा गया था। दोनो केन्द्रो पर खरीद का लक्ष्य पूरा हो चुका है। इसके बाद भी जो किसान अपना गेंहू बिक्री के लिए लेकर आ रहे हैं। उनके गेंहू की खरीद की जा रही है। मंगलवार तक दोनो केन्द्रो पर 41 हजार कुन्तल गेहूं खरीदा जा चुका है। यह भी पढ़ें- कैमूर के क्रय केंद्रों पर किसानों से 42% हुई गेहूं की खरीद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.