चक्रधरपुर, जुलाई 2 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव के बाद फैक्टरी में फंसे झारखंड के कुल 42 प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया और उन्हें झारखंड के लिए रवाना कर दिया गया है। झारखंड रवाना होने वाले 42 मजदूरों में 14 पश्चिमी सिंहभूम जिले के मजदूर है, जिसमें 10 मझगांव, एक मंझारी और तीन जगन्नाथपुर प्रखंड के मजदूर शामिल है। सभी मजदूरों को मंगलवार को रवाना किया गया है, जो ट्रेन से राउरकेला पहुंचेंगे, इसके बाद बुधवार सुबह राउरकेला से पुन: ट्रेन से चक्रधरपुर पहुंचेंगे, जहां चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन जिला प्रशासन द्वारा सभी मजदूरों को घर पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- प्रशसान ने 14 प्रवासी मजदूरों को किया रेस्क्यू बता दें कि इस हादसे में अबतक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, इसमें एक झारखंड के धनबाद की...