तिरुलडीह पीएचसी को आठ माह बाद मिले डॉक्टर
आदित्यपुर, मई 12 -- चांडिल, संवाददाता। आपके प्रिय अखबार दैनिक हिन्दुस्तान में 6 मई के अंक में नहीं हैं डॉक्टर, तीन नर्स के भरोसे तिरुलडीह पीएचसी शीर्षक से खबर छपने के बाद उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने संज्ञान लिया है। उपायुक्त के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने तिरुलडीह पीएचसी में दो डॉक्टर को प्रतिनियुक्त कर दिया है। सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ. लखीन्द्र हांसदा को सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार और डॉ. हरेंद्र सिंह मुंडा सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिरुलडीह में अपनी सेवा देंगे।इसके अलावा डॉ. रोहित नाथ कुमार को सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईचागढ़ में प्रतिनियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.