बोकारो, मार्च 10 -- तिरुपति संस्था की तरफ से संस्था के कार्यालय पर मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सह महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व आईपीएस बक्सर विधायक आनंद मिश्र उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए संस्था की सचिव संगीता तिवारी ने विधायक को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा हमारी संस्था नारी उत्थान स्वास्थ्य, शिक्षा,हरियाली और विकास के लिए पूरे राज्य में एक मिशन के तहत कार्य कर रही है। आज के कार्यक्रम में ऐसी महिलाएं जो अपने कार्य क्षेत्र हो या अपने कुशल पूर्वक अपने घर और समाज को भली भांति संभाल रही है। वैसी लगभग 200 महिलाओं को संस्था की तरफ से सम्मानित किया गया। जिसमे सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर 2 की 10 शिक्षिका व अन्य स्कूलों की शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा हम...