तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस का बोकारो में ठहराव, यात्रियों को बड़ी राहत
बोकारो, मई 21 -- रेलवे ने यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस सेवा के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। अब यह ट्रेन 17433/17434 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस के नाम से संचालित होगी। खास बात यह है कि ट्रेन का ठहराव बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर भी रहेगा, जिससे बोकारो व आसपास के यात्रियों को दक्षिण भारत जाने में बड़ी सहूलियत मिलेगी। रेलवे की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को तिरुपति से सुबह 8:15 बजे खुलेगी। यह ट्रेन बुधवार सुबह करीब 2:15 बजे राजाबेड़ा व 4:20 बजे प्रधानखुंटा होकर आगे बढ़ेगी। बोकारो स्टील सिटी स्टेशन समेत चंद्रपुरा, धनबाद, झाझा, बरौनी व समस्तीपुर होते हुए ट्रेन बुधवार शाम 4:50 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वहीं वापसी में 17434 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.