तिरुपति बालाजी मंदिर में महाभिषेक के साथ गूंजे वैदिक मंत्र
रांची, जून 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। दिव्यदेशम् श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी मंदिर में शुक्रवार से तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव सह कल्याणोत्सव समारोह का शुभारंभ हो गया। सायं चार बजे दक्षिण भारतीय वैदिक परंपरा के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुए। इससे पूर्व, श्रीधाम वृंदावन से पधारे जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्रीस्वामी अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में प्रातः 4:30 बजे वर के रूप में विराजमान श्रीश्रीनिवास, वैकुंठविहारिणी श्रीश्रीदेवी, श्रीभूमि देवी और भगवान के आयुधवर चक्रराज सुदर्शन का महाभिषेक संपन्न हुआ। इसके बाद कलश स्थापना एवं यजमान संकल्पम् महानुष्ठान की शुरुआत हुई। विवाह महोत्सव के मुख्य यजमान के रूप में वरपक्ष से राम अवतार नारसरिया व उनकी धर्मपत्नी शारदा नारसरिया ने संकल्प लिया। वहीं, वधूपक्ष (श्रीश्रीदेवी) की तरफ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.