रांची, दिसम्बर 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्रीतिरुपति बालाजी मंदिर रांची में यह वैकुंठोत्सव 29 दिसंबर से एक जनवरी तक मनाया जाएगा। इन चार दिनों तक श्रीविष्णुसहस्त्रनाम अर्चना अनुष्ठान का आयोजन जाएगा। इन कार्यक्रमों के दौरान मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी और भगवान का पूजन और दर्शन करेंगे। मंदिर के रंजन सिंह ने बताया कि इस सहस्त्रनाम का शास्त्रों में बड़े विस्तार से बखान मिलता है। विष्णु सहस्त्रनाम अर्चना से भगवान को संतुष्ट करने वाला मनुष्य उनसे वांछित वर प्राप्त करता है तथा अचल लक्ष्मी प्राप्त करके निश्चित रूप से भगवान का प्रिय हो जाता है। आदिदेव श्रीविष्णु वेंकटेश्वर इस सहस्त्रनाम के मंत्रों से अति प्रसन्न होते हैं। सहस्त्रनामों की शक्ति से ब्रह्महत्यादि अनेक महापापों का सर्वथा विनाश हो जाता है। श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.