रांची, जून 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी के दिव्यदेशम् श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) मंदिर का 19वां वार्षिकोत्सव सह कल्याणोत्सव मनाने को लेकर रविवार को मंदिर संचालन समिति की बैठक हुई। बैठक में महोत्सव की रूपरेखा, धार्मिक अनुष्ठानों, शोभायात्रा तथा कल्याणोत्सव के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

उत्सव की तिथियां बैठक को संबोधित करते हुए राम अवतार नारसरिया ने बताया कि यह त्रिदिवसीय महोत्सव 26 से 28 जून तक आयोजित होगा, जिसमें रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों और पड़ोसी राज्यों से सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के पहले दिन, 26 जून (शुक्रवार) को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापना एवं यजमान संकल्पम किया जाएगा। दूसरे दिन, 27 जून को महासुदर्शन होमम, वैदिक गोष्ठी एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों क...