तिरुपति बालाजी के दरबार में करोड़ों का चढ़ावा, CM नायडू की मौजूदगी में 121 किलो सोना दान
नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- चेन्नई के एक जैन दंपति ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की उपस्थिति में तिरुमाला के पहाड़ी मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को 121 किलोग्राम सोने के आभूषण दान किए। इन आभूषणों की कुल कीमत 207.6 करोड़ रुपये बताई गई है। दान देने वाले वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने कुल 46 अलग-अलग प्रकार के सोने के आभूषण भेंट किए। इनमें से 106 किलोग्राम सोने के आभूषण भगवान वेंकटेश्वर के लिए थे, जबकि 15 किलोग्राम सोने का एक विशेष वस्त्र देवी पद्मावती को अर्पित किया गया। तिरुपति तिरुमला देवस्थानम (TTD) के पुजारियों और अधिकारियों ने मंदिर की ओर से इन भेंटों को स्वीकार किया। मंदिर अधिकारियों ने कहा कि यह तिरुमाला को अब तक किसी एक व्यक्ति द्वारा दिया गया सबसे बड़ा दान है। भेंट की गई वस्तुओं में नीलम, पुखराज, मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.