तिरुपति चिड़ियाघर से आएगा हाइब्रिड बब्बर शेर
गोरखपुर, अगस्त 30 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में तिरुपति चिड़ियाघर से हाइब्रिड बब्बर शेर लाया जाएगा। इसके लिए गोरखपुर चिड़ियाघर और तिरुपति चिड़ियाघर के बीच सहमति बन गई है साथ ही पत्र पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। हालांकि, गोरखपुर चिड़ियाघर बब्बर शेर के बदले तिरुपति चिड़ियाघर को एक बाघ, बारहसिंगा और रोजी पेलीकन देगा। चिड़ियाघर प्रशासन के मुताबिक, लखनऊ से अधिकारियों की अनुमति के बाद चिड़ियाघर की टीम वन्यजीवों को लेकर तिरुपति रवाना होगी। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद शेर को लाया जाएगा। चिड़ियाघर के उप निदेशक योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि वर्तमान में चिड़ियाघर में रेस्क्यू वन्यजीवों की संख्या अधिक है।इनमें से अधिकांश को रेस्क्यू सेंटर और अस्पताल के बाड़ों में रहते हुए एक वर्ष से अधिक समय हो चुका है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.