तिरिंग गांव में शिव गाजन पर्व पर आकर्षक डांस प्रतियोगिता आयोजित
घाटशिला, मई 21 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के जुड़ी पंचायत अंतर्गत तिरिंग गांव में मंगलवार रात डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पोटका, राजनगर, मुसाबनी, डुमरिया एवं जमशेदपुर प्रखंड के डांस कलाकारों ने भाग लेकर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम पूरी रात चला और दर्शकों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के समापन पर प्रदर्शन के आधार पर ग्रुप एवं एकल डांस प्रतिभागियों को अलग-अलग नगद पुरस्कार प्रदान किए गए।ग्रुप डांस प्रतियोगिता में एसटी डांस ग्रुप को प्रथम पुरस्कार, छोटू एंड पूर्वी को द्वितीय पुरस्कार, साथी डांस ग्रुप को तृतीय पुरस्कार तथा रेखा डांस ग्रुप को चतुर्थ पुरस्कार प्रदान किया गया।वहीं, एकल डांस प्रतियोगिता में हिट विकास को प्रथम, मिस्टर अमन को द्वितीय, मिस किरण को तृतीय एवं मिस्टर आर्यन को चतुर्थ पुरस्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.