घाटशिला, मार्च 23 -- पोटका । पोटका थाना क्षेत्र के हाता चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-220 पर तिरिंग गांव स्थित रितिका होटल के समीप ट्रक और मालवाहक टेम्पो की टक्कर में टेम्पो चालक की मौत हो गई है। घटना रविवार देर रात लगभग 12 बजे के आसपास की है। जानकारी अनुसार राजनगर थाना क्षेत्र के एदल निवासी चंडी नन्दी उर्फ डोमा पेशे से टेम्पो चालक है। वह टेम्पो  चलाकर जीविकोपार्जन करता है। बड़ा भूमरी नवकुंज संकीर्तन से वह रात अपने घर एदल लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में रितिका होटल के समीप उसकी मालवाहक टेम्पो ( जे एच 05 जे /5008) ट्रक से टकरा गई। टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पोटका पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल डोमा को इलाज हेतु पोटका सीएचसी ले गई। सीएचसी में  उसकी गंभीर स्थिति  को देखते हुए परिजनों द्वारा उसे टीएमएच...