तिराहे का हैंडपंप छह माह से खराब, राहगीर परेशान
मिर्जापुर, मई 26 -- जिगना। आवागमन की दृष्टि से व्यस्ततम जिगना तिराहे पर स्थित एकमात्र हैंडपंप आठ माह से री-बोर के इंतजार में बंद पड़ा है। भीषण गर्मी के दौरान प्यासे यात्रियों, चालकों आसपास के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि हैंडपंप को री-बोर न कराए जाने से भीषण गर्मी के मौसम में प्यास लगने पर गला तर करने के लिए जैसे ही हैंडपंप के पास पहुंचकर हत्था पकड़कर चलाते हैं, तो उन्हें निराश होना पड़ता है। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि हैंडपंप के री-बोर कराए जाने की गुहार महीनों से लगाया जा रहा है, लेकिन अनसुना किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- तीन गांवों के ग्रामीणों को महज 6 हैंडपंपों का सहारा प्रधान रजनी सिंह ने बताया कि ब्लॉक कार्यालय पर एडीओ पंचायत के कक्ष में स्थित कंट्रोल रूम में लिखित तौर पर सूचना दी गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.