तिराहे, चौराहे के 100-100 मीटर दूर खड़े करवाएं तिपहिया वाहन
कानपुर, मई 15 -- कानपुर। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने रिड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेशन के तहत हैलट अस्पताल-चीरघर, कॉर्डियोलॉजी तक निरीक्षण किया। हैलट इमरजेंसी गेट से पुल तक फंसकर चलने वाले वाहनों की गति देखी तो पता चला कि पीकआवर्स में तीमारदारों की संख्या बढ़ती है और वे लोग इधर से उधर जाते हैं। वहीं तिराहे और चौराहे के 100-100 मीटर परिधि में तिपहिया को न खड़े होने दें और न ही सवारी उतारने-चढ़ाने दें। इससे ट्रैफिक फंसता है। निरीक्षण में यह भी मिला कि कई वाहन रॉन्ग साइड चल रहे थे तो फुटपाथ पर कब्जे और पार्किंग थी। रवींद्र कुमार ने टीएसआई दल से कहा कि ट्रैफिक के साथ नोपार्किंग में खड़े वाहनों के निरंतर चालान करें। अतिक्रमण को नगर निगम से समन्वय करके हटवाएं। जरीबचौकी टाटमिल, झकरकटी जाकर वहां की दुश्वारियां समझी। कार्डियोलॉजी के सामने फुटपाथ पर खड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.