तिराहा पर बच्ची को पटक महिला भागी
उन्नाव, जून 18 -- बांगरमऊ। नगर के नानामऊ मार्ग स्थिति तिराहा पर गुरुवार को एक महिला अपनी दुधमुंही बच्ची को सड़क पर पटक कर चली गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला गोद में छोटी बच्ची को लेकर तिराहे पर खड़ी थी, तभी उसका कुछ महिलाओं से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट से आहत महिला ने आवेश में आकर अपनी दुधमुंही बच्ची को सड़क पर पटक दिया और वहां से चली गई। घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए बच्ची को उठाया और सुरक्षित सीएचसी ले गया। उसके बाद वह बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचा और प्रभारी निरीक्षक के सुपुर्द कर दिया। बच्ची की सुरक्षा और देखभाल को प्राथमिकता देते हुए कोतवाल ने एक महिला आरक्षी को उसकी देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी। फिलहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.