मोतिहारी, दिसम्बर 12 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। तिरहुत सब्जी प्रसंस्करण व विपणन सहकारी संघ पूर्वी चंपारण अंतर्गत तेरह प्रखंड में बैंक मित्र की शाखा खुलेगी। सहकारिता विभाग के तहत बैंक मित्र की शाखा का संचालन होगा। इससे तिरहुत सब्जी संघ से जुड़े किसानों को सब्जी की खरीद बिक्री के दौरान लेन देन में सहूलियत होगी। पैसे के जमा व निकासी के लिए बैंक का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अगले वित्तीय वर्ष से इस योजना की शुरुआत होगी। इसकी तैयारी शुरू है। पीवीसीएस से निर्मित बिल्डिंग में खाद बीज की दुकानें खुलेगी : पहले फेज में तेरह ब्लॉक में पीवीसीएस के तहत निर्मित बिल्डिंग में लाइसेंसी खाद बीज की दुकानें खोली जाएंगी। इस योजना से संघ से जुड़े किसानों को खाद बीज उचित दाम पर मुहैया कराया जाएगा। खेती बाड़ी के समय किसानों को खाद बीज को लेकर कोई दिक्कत न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.