मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण और शिक्षण संस्थानों का वातावरण बेहतर बनाने के लिए हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड के सीएसआर के द्वारा एक अनूठी पहल शुरू की गयी है। इसके तहत शिक्षण संस्थानों के परिसर में पौधरोपण करने का अभियान चलाया गया है। मंगलवार को तिरहुत प्रमंडल शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय झपहां से अभियान की शुरूआत की गयी। यहां पर हिन्दुस्तान की टीम ने एक हजार पौधे लगाये। इनमें पीपल, बरगद, जामुन, अर्जुन, नीम, कदम समेत अन्य किस्म के पौधे थे। पौधरोपण के दौरान महाविद्यालय के संयुक्त सचिव मनीष कुमार और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इस अभियान को सफल बनाने में तिरहुत वन प्रमंडल पदाधिकारी नरिन्दर पाल सिंह का भी सहयोग मिल रहा है। उन्होंने हिन्दुस्तान के पौधरोपण अभियान की सराहना की और दो हजार पौधे नि:श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.