मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। फरवरी में चार से कम आपराधिक कांडों में जांच पूरी करने वाले आईओ 'निकृष्ट' पदाधिकारी के रूप में चिह्नित किए गए हैं। तिरहुत रेंज में 44 आईओ को 'निकृष्ट' घोषित करते हुए डीआईजी चंदन कुशवाहा ने विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है। कार्यालय में सोमवार को आरोपित मासिक समीक्षा बैठक में कांडों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए डीआईजी का तेवर सख्त रहा। उन्होंने पिछले माह ही चेतावनी दी थी कि जो आईओ एक माह में चार से कम कांडों का निष्पादन करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी चारों जिलों में 44 आईओ ने चार मामले भी निष्पादित नहीं किए।डीआईजी ने बताया कि समीक्षा में पाया गया कि वैशाली जिले के महुआ अनुमंडल में 66 गंभीर आपराधिक कांड फरवरी माह में दर्ज किए गए। जबकि निष्पादन मात्र 49 कांडों का ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.