मुजफ्फरपुर, जून 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। तिरहुत रेंज के 626 पुलिस कर्मियों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। डीआईजी कार्यालय से उनके प्रमोशन की फाइल मुख्यालय भेजी गई है। लंबे समय से इंतजार कर रहे 58 एएसआई को सब इंस्पेक्टर में पदोन्नति देने की अनुशंसा की गई है। यह भी पढ़ें- तिरहुत रेंज के 626 पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रमोशनपदोनती की बैठक तिरहुत क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पदोन्न्ति देने के लिए डीआईजी चंदन कुशवाहा की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई क्षेत्रीय चयन पर्षद की बैठक में इसका निर्णय लिया गया। डीआईजी ने रेंज के सभी एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पदोन्नति बोर्ड की बैठक की। बैठक में जिलों से प्राप्त 746 मनोनयन प्रस्तावों पर विचार किया गया। इसमें एसआई कोटि के 76, एएसआई कोटि के 513 और पीटीसी कोटि के 157 प...