मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तिरहुत रेंज के चार जिले मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर व वैशाली के एक डीएसपी सहित 39 पुलिसकर्मियों को वीर पशुपतिनाथ मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए नौ अप्रैल वैशाली जिले के बलिगाव थाना परिसर में समारोह आयोजित होगा। डीजीपी विनय कुमार के आदेश पर तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा ने चारों जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को समारोह के दौरान उपस्थित रहने को कहा है। चिह्नित पुलिस जवानों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में तिरहुत के आयुक्त, डीआईजी, चारों जिला के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ पटना पुलिस मुख्यालय से कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित हो सकते हैं। इस अवसर पर वैशाली एसपी विक्रम सिहाग के नेतृत्व में ...