मुजफ्फरपुर, मई 30 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरुराज थाना क्षेत्र के बोरिंग चौक के समीप शनिवार को तेज रफ्तार बाइक तिरहुत मुख्य नहर में गिर गई। इसमें दो युवक नहर में गिर गए, जबकि एक युवक चलती बाइक से कूद कर बांध पर गिरकर घायल हो गया। नहर में बाइक सहित गिरे दोनों युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गनीमत थी कि नहर में पानी नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों की मदद से कमालपुर बिथरौल निवासी मोनू कुमार, ओमप्रकाश भगत और राजा कुमार को मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नहर में बाइक सहित गिरे मोनू कुमार और ओमप्रकाश भगत को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर, तीन युवक घायल दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। राजा कुमार को सीएचसी से इलाज के बाद छुट...