मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला पशुपालन कार्यालय में सोमवार को तिरहुत प्रमंडल बकरी पालक सहकारी संघ लिमिटेड के गठन को लेकर बैठक हुई। इसमें प्रखंडस्तरीय प्राथमिक बकरी पालक सहयोग समितियों का निबंधन कराया गया। इसके बाद निदेशक मंडल का गठन किया गया। तिरहुत बकरी पालक सहयोग सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष के रूप में क्षेत्रीय निदेशक, पशुपालन उत्तर बिहार क्षेत्र डॉ. प्रभावती कुमारी ने कार्यवाही की। मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार मेहता, विशेष आमंत्रित सदस्य सह सेवानिवृत्त संयुक्त रजिस्ट्रार ललन शर्मा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी डॉ. आरबी पंडित, रक्षित पशुचिकित्सा पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डॉ. अनिल कुमार एवं डॉ. संजीव कुमार ने गठन प्रक्रिया में सहयोग किया।अधिक...