मुजफ्फरपुर, मई 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के आसपास प्रस्तावित तिरहुत टाउनशिप करीब 20,200 एकड़ में विकसित होगी। परियोजना के लिए कोर एरिया और स्पेशल एरिया तय कर दिए गए हैं और इसी आधार पर मास्टर प्लान तैयार हो रहा है। योजना के तहत औद्योगिक गतिविधियों के लिए तीन से चार हजार एकड़ क्षेत्र चिह्नित होगा, जहां इंडस्ट्रियल पार्क, लॉजिस्टिक हब और एमएसएमई यूनिट स्थापित की जाएगी। इससे स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की संभावना बढ़ेगी。 यह भी पढ़ें- तिरहुत टाउनशिप में 4000 एकड़ में उद्योग, रिहायशी कॉलोनी और मॉल समेत कई खूबियांटाउनशिप की शुरुआत टाउनशिप की शुरुआत 800 से 1200 एकड़ में की जाएगी, जिसे बाद में चरणबद्ध तरीके से विस्तारित किया जाएगा। प्रारंभिक चरण में करीब 800 एकड़ में कोर एरिया विकसित होगा। इसमें कामर्शियल हब, मॉल, ऑफिस, आ...