तिरहुत के 150 फरार अपराधियों के खिलाफ निकला इश्तेहार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। तिरहुत रेंज में फरार चल रहे अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया है। डीआईजी चंदन कुशवाहा के निर्देश पर रेंज के 150 फरार आरोपितों के घर पर इश्तेहार चिपकाए जा रहे हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि एक माह के अंदर सरेंडर नहीं करने पर इनकी कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
अपराधियों पर सामाजिक दबाव डीआईजी ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिया है कि चिन्हित फरार आरोपितों के घर पर इश्तेहार चिपकाने के साथ मोहल्ले में मुनादी कराई जाए। इसके लिए पुलिस की टीम बैंड-बाजे के साथ आरोपितों के घर पहुंच रही है। मुनादी के जरिए पूरे इलाके को आरोपित के अपराध के बारे में बताया जा रहा है। उसके आपराधिक कांड में वांटेड होने की जानकारी आमलोगों को दी जा रही है। इस कार्रवाई से आरोपितों पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.