मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। तिरहुत प्रमंडल के संयुक्त निबंधक (सहयोग समितियां) सैयद मशरूक आलम को पूर्वी चम्पारण के जिला सहकारिता पदाधिकारी (डीसीओ) के विरुद्ध विभागीय और अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिए संचालन पदाधिकारी बनाया गया है। मोतिहारी के जिला अंकेक्षण पदाधिकारी प्रियेश प्रियदर्शी को प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है। दोनों पदाधिकारी डीसीओ प्रिंस अनुपम सिंह के विरुद्ध कार्यवाही का संचालन करेंगे।विभाग की विशेष कार्य पदाधिकारी (ओएसडी) कुमारी आरती ने इसका नोटिफिकेशन जारी किया है। पूर्वी चम्पारण के डीसीओ पर धान अधिप्राप्ति सीजन 2024-25 के दौरान निगरानी, पर्यवेक्षण और अनुश्रवण में कोताही की गई थी। इस कारण खरीदे गए धान का एक बड़ा हिस्सा पैक्स गोदामों से मिलों तक नहीं पहुंचाया जा सका। इसकी जानकारी मिलने ...