मुजफ्फरपुर, जून 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। तिरहुत प्रमंडल के स्वास्थ्य अपर निदेशक डॉ. अजय कुमार को बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे निगरानी की टीम ने 40 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी पटना में अशोक पथ के गोविंद मित्र रोड स्थित उनके आवास के पास एक चाय की दुकान से हुई। अपर निदेशक डॉ. अजय पर वैशाली के महनार एएनएम कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य नेहा कुमारी के पति से घूस लेने का आरोप है।प्रभारी प्राचार्य गर्भवती हैं। उनकी तबीयत अक्सर बिगड़ जाती है। वह चाहती थीं कि उनके पति इंजीनियर विवेक कुमार कार्यस्थल पर साथ रहें। उन्होंने सीएस से इसकी मौखिक अनुमति ले ली थी। यह भी पढ़ें- तिरहुत के प्रमंडलीय स्वास्थ्य निदेशक 40 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार अपर निदेशक डॉ. अजय ने इसकी इजाजत देने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की थी। छापेमार...