गिरडीह, मार्च 20 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के तिरला गांव में वार्षिक चैती काली पूजनोत्सव की धूम मची हुई है। मां काली सहित अन्य देवी- देवताओं की प्रतिमा स्थापित कर तीन दिवसीय पूजनोत्सव मनाया जा रहा है। बुधवार रात्रि में पूजनोत्सव की शुरुआत हुई और अहले सुबह सार्वजनिक रूप से बकरे की बलि चढ़ाई गई। इसके बाद गुरुवार को ग्रामीणों के द्वारा बकरे की बलि चढ़ाई गई। यहां सात सौ से भी अधिक बकरे की बलि चढ़ाई गई। शुक्रवार को पूजनोत्सव को लेकर पूरे दिन मेला लगा रहेगा और देर शाम में प्रतिमा विसर्जन को लेकर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इधर पूजनोत्सव को लेकर गांव में चहल-पहल बढ़ी हुई है। घर-घर में मेहमानों का आगमन भी हुआ है। मुखिया सरिता साव ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में पूजनोत्सव संपन्न कराने को लेकर पूजा कमेटी के अलावा गांव के गणमान्य लोग जुटे हुए...