गिरडीह, मई 9 -- बगोदर। बगोदर प्रखंड के तिरला पंचायत के बेटा-बेटी के साथ बहुओं ने भी इतिहास रचा है। पंचायत से कुल 15 लोगों का चयन होमगार्ड में हुआ है। होमगार्ड के लिए चयनित युवक और युवतियों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। इसे लेकर तिरला पंचायत सचिवालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। चयनित होमगार्डों को अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। मुखिया सरिता साव के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में होमगार्ड में चयनित सभी युवक-युवतियां एवं बहुएं शामिल हुईं। मुखिया ने कहा कि पंचायत के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। प्रखंड का तिरला एक ऐसा पंचायत है जहां सबसे अधिक 15 युवक और युवतियों का होमगार्ड में चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि तिरला पंचायत के लिए यह गौरव का पल है। चयनित होमगार्डों से पंचायत के अन्य युवक और युवतियों को प्रेरणा मिलेगी।
बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.