तिरपाल से ढकी प्रतिमा के पास पूरे दिन तैनात रही फोर्स
बलिया, मई 9 -- बलिया, संवाददाता। शहर के वीर लोरिक स्टेडियम तिराहा पर लम्बे समय से तिरपाल से ढकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के लिए विभिन्न संगठनों के लोग पहुंचे। हालांकि वहां पर पहले से पुलिस के तैनात होने से कामयाबी नहीं मिल सकी। इस दौरान कई बार हंगामा भी हुआ।बताया जाता है कि करीब एक साल पहले तिराहा पर महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा स्थापित की गयी। लाखों रुपये खर्च कर चबूतरा का निर्माण कराया गया। हालांकि प्रतिमा स्थापित करने के बाद उसे तिरपाल से ढक दिया गया। शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती थी लिहाजा पुलिस सुबह से ही अलर्ट थी। टीडी कॉलेज से लेकर प्रतिमा स्थल तक पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप ने राष्ट्र रक्षा के लिए दे दिया बलिदान दोपहर में प्रतिमा पर फूल चढ़ाने पहुंचे विभिन्न दलों के नेताओं को पुलिस का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.