तिरपाल डालते समय करंट से मजदूर की मौत
अलीगढ़, जुलाई 1 -- अतरौली, संवाददाता। मोहल्ला खेरापतन में बारिश से बचाव के लिए दुकान की छत पर तिरपाल डालते समय करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहल्ला टेडानीम निवासी 40 वर्षीय राकेश पुत्र झरगद सिंह के रूप में हुई है, जो एक मिष्ठान भंडार पर मजदूरी करता था। छत पर कार्य के दौरान वह अचानक बिजली के तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में उसे 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.