बागेश्वर, मार्च 2 -- तिरपतकोट जंगल में बीती रात अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग तेजी से फैलते हुए चीरबगड़, डोडिला, कन्यूटी क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी, जिससे आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल वन विभाग को आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें तेज होने और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण हालात चुनौतीपूर्ण बने रहे। स्थानीय निवासी दीपक गढ़िया ने आरोप लगाया कि जंगलों में जानबूझकर रात के समय आग लगाई जा रही है, जिससे क्षेत्र की हरियाली लगातार नष्ट हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि जंगल नहीं बचेंगे तो आने वाले समय में पेयजल संकट गहराना तय है। जंगलों की सुरक्षा को ठोस कदम उठाने की मांग बागेश्वर। पुंगर घाटी के भैरूचौबट्टा क्षेत्र के जंगल धधक रहे हैं। इसके कारण पर्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.