तिरथली के 578 किसानों को भूखंड मिले
नोएडा, मई 18 -- ग्रेटर नोएडा। यमुना विकास प्राधिकरण ने तिरथली गांव के 578 किसानों को सात प्रतिशत आबादी भूखंड का आवंटन किया। सोमवार को यीडा ने इन किसानों को ड्रॉ के जरिए भूखंड का आश्यपत्र सौंपा। प्राधिकरण के सीईओ आरके सिंह ने बताया कि जेवर और बुलंदशहर के गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। मास्टर प्लान के अनुसार अबतक 30 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि खरीदी जा चुकी है। किसानों को जमीन के बदले 64.7 प्रतिशत मुआवजा और सात प्रतिशत आबादी भूखंड विकसित कर दिए जाते हैं। इस क्रम में सोमवार को तिरथली के 578 किसानों को आबादी भूखंड के आश्य पत्र सौंपे गए। इनका आवंटन ड्रा के माध्यम से किया गया। वहीं, अब तक प्राधिकरण 28 गांवों में किसानों को चार हजार से ज्यादा भूखंड विकसित कर चुका है। जबकि, छह हजार किसानों को आश्यपत्र सौंपे जा चुके हैं। शेष भूखंडों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.