चंदौली, मई 29 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तीरगांवा में लगे बैरियर की शिकायत मिलने पर गुरुवार को सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव पहुंचे। जहां पुलिस अधीक्षक से बात कर बैरियर सबके लिए खोलने या फिर सब के लिए बंद करने के लिए कहा। कहा इसमें भेदभाव होने पर आंदोलन किया जाएगा।जिले के चहनियां क्षेत्र में तीरगांवा गंगा पुल से गाजीपुर सहित कई जनपदों के लोगों का आवागमन होता है। कई जनपदों को जोड़ने वाले इस पुल पर आज तक बस की सुविधा मुहैया नहीं कराई गई। जबकि बैरियर लगाकर सफेद बालू की ढुलाई ट्रक और ट्रैक्टर से गाजीपुर सहित अन्य जनपदों में किया जा रहा है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव से किया।इस दौरान मौके पर पहुंचे विधायक ने जायजा लेकर चौकी इंचार्ज अमित सिंह को बुलाकर जानकारी ली। वहीं एसपी से मोबाइल पर वार्ता क...