तिरखा कॉलोनी में युवक की गर्दन पर चाकू से हमला
फरीदाबाद, जुलाई 12 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। तिरखा कॉलोनी में शनिवार सुबह एक युवक की गर्दन पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल की पहचान करण सिंह के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते कॉलोनी के एक युवक ने उस पर हमला कराया। उसने बताया कि शनिवार सुबह करीब पांच बजे वह अपने प्लॉट में सो रहा था, तभी हमलावर ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि घायल ने अपने आधिकारिक बयान में किसी भी व्यक्ति का नाम नहीं लिया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार घायल करण सिंह हाल ही में जेल से बाहर आया है। उसके खिलाफ पहले से ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.