कानपुर, अगस्त 8 -- कानपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा कानपुर उत्तर ने शहर को तिरंगे से सजाने की तैयारी की है। 10 से 15 अगस्त तक राष्ट्रभक्ति के कार्यक्रमों की धूम रहेगी। हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा कानपुर उत्तर जिले की महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय नवीन मार्केट में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि 10 से 12 अगस्त तक जिले के विभिन्न मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। यह भी पढ़ें- Hapur News: भाजपा की आगामी 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा वहीं 13 अगस्त को कानपुर उत्तर जिले की भव्य तिरंगा यात्रा प्रातः 10 ब...